Sunday, August 23, 2026
सूचना..सूचना ..सूचना
केंद्रीय विद्यालय अम्बासा की लाइब्रेरी में आप सभी का स्वागत है! जैसा कि आप जानते हैं, सितंबर का महीना आ रहा है और इस बार केवल 'हिंदी पखवाड़ा' नहीं, बल्कि पूरे महीने मनाया जाएगा 'हिंदी माह'!
Wednesday, August 19, 2026
Kendriya Vidyalaya Ambassa Library
📚 Kendriya Vidyalaya Ambassa Library
Kendriya Vidyalaya Ambassa की पुस्तकालय विद्यालय के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि, जिज्ञासा, रचनात्मकता और ज्ञान के प्रति उत्सुकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विद्यालय की पुस्तकालय में विभिन्न विषयों और आयु-समूहों के अनुरूप पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है। इसमें हिन्दी एवं अंग्रेज़ी की कहानी एवं साहित्यिक पुस्तकें, पाठ्यपुस्तकें, संदर्भ पुस्तकें, शब्दकोश, सामान्य ज्ञान एवं विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं।
पुस्तकालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्वतंत्र रूप से पढ़ने, नए विषयों को जानने और अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
पुस्तकालय में समय-समय पर विभिन्न पठन गतिविधियाँ, पुस्तक प्रदर्शनियाँ, क्विज़, पोस्टर प्रतियोगिताएँ, पुस्तक समीक्षा, विशेष दिवसों से संबंधित गतिविधियाँ तथा पुस्तक मेले आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोड़ने और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने का प्रयास किया जाता है।
“एक अच्छी पुस्तक एक अच्छे मित्र के समान होती है।”
इसी विचार के साथ Kendriya Vidyalaya Ambassa की Library विद्यार्थियों के ज्ञान, कल्पना और व्यक्तित्व-विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण साथी बनने का प्रयास करती है।
📖 Our Library, Our Learning Space
Subscribe to:
Posts (Atom)
सूचना..सूचना ..सूचना
केंद्रीय विद्यालय अम्बासा की लाइब्रेरी में आप सभी का स्वागत है! जैसा कि आप जानते हैं, सितंबर का महीना आ रहा है और इस बार केवल 'हिंदी पखव...
-
📚 Kendriya Vidyalaya Ambassa Library Kendriya Vidyalaya Ambassa की पुस्तकालय विद्यालय के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र...
-
🌍 पृथ्वी दिवस (Earth Day) 🌿 प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्वभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्या...
-
PUSTAKOPAHAR – Book Donation Drive Kendriya Vidyalaya Ambassa Library is pleased to organize “Pustakopahar – A Book Donation Drive” with the...